इफिको कर्मी की ट्रेन हादसे में मौत, आश्रित को नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन, फैक्ट्री गेट पर शव रखकर प्रदर्शन

Spread the love

रामगढ़, झारखंड :  फूलसराय के निवासी और इफिको कर्मचारी बालदेव बेदिया (56) की रविवार 21 सितंबर 2025 को  सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। घटना सुबह लगभग 06:30 बजे हुई, जब वह ड्यूटी समाप्त कर पैदल अपने घर की ओर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण और रेल पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों और नागरिकों ने इफिको मुख्य द्वार पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और मृतक के आश्रित को नौकरी देने की मांग की। बड़ी संख्या में ग्रामीण और मजदूर गेट पर एकत्र थे। मांडू विधायक तिवारी महतो भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रबंधन व ग्रामीणों के बीच वार्ता की। विधायक ने कहा कि मृतक इफिको का कर्मी था और ड्यूटी के बाद लौटते समय घटना घटी है, इसलिए कंपनी को नियमों के अनुसार मृतक के आश्रित को तत्काल नौकरी देने का प्रावधान लागू करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक आश्रित को रोजगार की व्यवस्था नहीं होती, शव गेट से हटाया नहीं जाएगा।

प्रदर्शन में  सांसद प्रतिनिधि अनमोल सिंह, तेजिंदर बेदिया, किस्टो बेदिया, रवि साहू, राजू बेदिया, सुरेंद्र साव, बालेसर बेदिया, विनोद बेदिया, प्रमोद बेदिया, रामदेव बेदिया, चंदू बेदिया, संजय बेदिया, नंदकिशोर बेदिया, सीताराम बेदिया, सुनील बेदिया, गुप्तेश्वर मिश्रा, पारस मिश्रा, विजय नंदन मिश्रा, फलिंदर महतो, सोहराय बेदिया, नकुल महतो इत्यादि शामिल थे। समाचार तैयार किए जाने तक शव गेट पर रखा हुआ था और ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए थे।