श्रीराम पावर प्लांट में आग से दो मजदूर झुलसे, गंभीर हालत में रांची रेफर

Spread the love

कुजू, (रामगढ़), झारखंड : कुजू ओपी क्षेत्र के श्रीराम पावर प्लांट में सोमवार 22 सितंबर 2025 के सुबह लगभग 5:30 पर आग लगने से दो मजदूर झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रांची रेफर किया गया है। परिजनों व स्थानीय सूत्रों का आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्थाओं में कमी के कारण हादसा हुआ तथा प्रबंधन घटना को दबाने का प्रयास कर रहा है। बताया जाता है कि क्लीन में फायरिंग के क्रम में डीजल डाल कर टेस्टिंग करने के दौरान हादसा हुआ है ।

जानकारी के अनुसार कुजू के श्रीराम पावर प्लांट में सोमवार सुबह काम के दौरान अचानक आग लगने से मुरपा के निवासी नेतलाल ठाकुर और चुंबा के निवासी अब्दुल अंसारी झुलस गए। घटना के तुरंत बाद संबंधित कर्मियों ने दोनों घायलों को रामगढ के निकट  कैथा स्थित प्राइम हॉस्पिटल पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए दोनों को रांची रेफर कर दिया।

प्लांट के  कुछ कर्मचारियों ने दावा किया कि सुरक्षा उपकरणों और फायर-सेफ्टी प्रोटोकॉल का अभाव है, जिससे नियमित रूप से घटना की आशंका बनी रहती है । एक सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि “काम तो कराया जाता है, पर सुरक्षा का पूरा ध्यान नहीं रखा जाता” — इसी का नतीजा आज का हादसा है।