रांची (झारखंड) : खलारी थाना क्षेत्र में बीती रात अपराधियों ने पुलिस गश्ती टीम पर फायरिंग कर दी। इस घटना में खलारी थाना के हवलदार रामसरिक शर्मा के पैर में गोली लग गई। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
कैसे हुई वारदात
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की गश्ती पार्टी देर रात बमने गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक सफेद रंग की कार पर शक हुआ। पुलिस जब पूछताछ करने आगे बढ़ी तो कार में बैठे अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसमें हवलदार के पैर में गोली लग गई। वारदात के बाद आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गए।