रामगढ, झारखंड :इनर व्हील क्लब रामगढ़ की निरंतर सेवा की पहल के अंतर्गत एक समय के भोजन वितरण का आयोजन रानी सती दादी मंदिर में जरूरतमंदों के लिए किया गया। इसके माध्यम से वंचित व्यक्तियों को ताजा और पौष्टिक भोजन और मिठाई उपलब्ध कराई गई,जिससे उन्हें संबल और संतोष प्राप्त हो। रानी सती दादी के आशीर्वाद से यह पहल केवल भोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेवा सम्मान और करुणा का संदेश भी देती है। भोजन वितरण जैसी पहल से न केवल असहाय व्यक्तियों को सहारा मिलता है, बल्कि समाज से सेवा और सहयोग की भावना भी सशक्त होती है।क्लब के सदस्यों ने कहा कि हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक समाज में सहयोग एवं सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना भी है।
इस मौके पर मेघा बगरिया, नीरू साहनी, श्वेता जैन,ममता अग्रवाल, रंजू अरोड़ा,जसमीत कौर सोनी, मनबीर कौर सोनी, परमजीत भूसरी,पिंकी बंसल, पिंकी पोद्दार आदि आए थे।