रामगढ़ शहर के बाजार टांड़ स्थित सिद्धू कान्हु मैदान आयोजित किया जाएगा रामगढ़ जिले का सबसे बड़ा भव्य और शानदार रावण दहन समारोह

Spread the love

सिदो कान्हु मैदान में रावण दहन समारोह की तैयारी अंतिम चरण में 110 फ़ीट का रावण 90 फीट कुम्भकर्ण ओर मेघनाद का 85 फुट उंचा पुतला तैयार

सांसद  चन्द्रप्रकाश चैधरी और सांसद मनीष जयसवाल होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

विधायक बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज, एसपी अजय कुमार होंगे समारोह के विशिष्ट अतिथि

रामगढ़, झारखंड : विजयदशमी के अवसर पर गुरुवार 2 अक्टूबर 2025 को रामगढ़ जिले का सबसे बड़ा भव्य और शानदार रावण दहन समारोह की तैयारी सिद्धू कान्हु मैदान बाजार टांड़ में अंतिम चरण में है। इस बार कार्यक्रम को और भी बड़ा और भव्य बनाने के लिए 110 फ़ीट का रावण 90 फीट कुम्भकर्ण ओर 85 फीट का मेघनाद के पुतले बिहार के कलाकारों के द्वारा तैयार किया गया है । सार्वजनिक दशहरा एवं सूरज हॉल समिति के अध्यक्ष सह विधायक रोशन लाल चौधरी और सचिव महावीर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेश गोयनका के नेतृत्व में पूरी टीम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

सांसद श्री चन्द्र प्रकाश चैधरी और सांसद श्री मनीष जयसवाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और विधायक-बडकागांव रोशन लाल चौधरी, डीसी फैज अक अहमद मुमताज, एसपी अजय कुमार समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे। जबकि आमंत्रित अतिथि अनुमण्डल पदाधिकारी रामगढ़ अनुराग कु तिवारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी रामगढ परमेश्वर प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय)  चंदन कुमार वत्स और कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद रामगढ़ अजमल हुसैन होंगे।

 

नप के  कार्यपालक अधिकारी अजमल हुसैन पहुंचे सिदो कान्हु मैदान , कार्यक्रम का लिया जायजा

रावण दहन समारोह का जायजा लेने के लिए सोमवार को देर शाम नगर परिषद रामगढ़ के कार्यपालक अधिकारी अजमल हुसैन सिद्धू कान्हु मैदान पहुंचे और सार्वजनिक दशहरा एवं सूरज हॉल समिति पदाधिकारी से मुलाकात की कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी हासिल की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कैसे किया जाए इसको लेकर विचार विमर्श किया।श्री हुसैन ने वाहनों के पार्किंग स्थल को लेकर जानकारी हासिल की और सभी पदाधिकारी को आश्वस्त किया कि कार्यक्रम में किसी भी तरह की कोई परेशानी और समस्या नहीं होने दी जाएगी। साफ सफाई को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मी मंगल वार से ही अपना काम शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि समिति को अगर किसी भी प्रकार की दिक्कत महसूस होती है किसी काम को लेकर सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सार्वजनिक दशहरा एवं सूरज और समिति के अध्यक्ष सह माननीय विधायक रोशन लाल चौधरी सचिव महावीर अग्रवाल कोषाध्यक्ष राजेश गोयंनका उपाध्यक्ष गंगा भगत रविंद्र सिंह छाबड़ा (बिट्टी) धर्मेन्द्र साव भोपाली मुख्य संरक्षक युगेश बेदिया, मनोज महतो, छोटू सिंह, सह सचिव दिनेश स्टील, राकेश गुप्ता, दिनेश शर्मा, अनुज मित्तल, अभिमन्यू कुशवाहा, अरुण अग्रवाल, पकज वर्णवाल, कुलदीप वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य  राजेश महतो, अजय पाण्डेय, नरेश महतो, दीपक साव, सतीश कुशवाहा, करमजीत सिंह ‘जग्गी, ‘संतोष ट्रेडर्स, अंकित अग्रवाल, अमित कुमार दास, बीरू सिंह, रंजीत कुमार, मनीष गोयल, राजेन्द्र महतो, टिंकू कुशवाहा, आनंद चौधरी, जय प्रकाश मानकी, कैलाश रजक,धीरज साव, नीतिश कुशवाह, पप्पू शाह, बबलू कुमार, अमित कुमार, अणु चंन्द्रवशी, मनोज कुमार महतो आदि मेहनत लगन और उत्साह के साथ लगे हुए है।