रामगढ़ के सिदो कान्हु मैदान में भारी बारिश के बाद भी रावण दहन को लेकर उमड़ी भारी भीड़ , देखी शानदार आतिशबाजी

Spread the love

चंद्र प्रकाश चौधरी बोले : बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है विजयदशमी

विजयादशमी’ आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाये: रोशन लाल चौधरी

रावण के पुतले में आग लगाते मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश चौधरी

रामगढ, झारखंड :  रामगढ़ के सिदो कान्हु मैदान में सार्वजनिक दशहरा एवं सूरज हॉल समिति के द्वारा आयोजित रामगढ़ जिला का सबसे बड़ा व भव्य रावण दहन कार्यक्रम में सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी विधायक रोशन लाल चौधरी नगर परिषद रामगढ़ के कार्यपालक अधिकारी अजमल हुसैन रामगढ़ जिला के पुलिस सार्जेंट मेजर मंटू यादव सहित शामिल हुए हजारों हजार लोग । रामगढ़ के सिद्धू कान्हु मैदान में विजयदशमी के दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले विजया दशमी के दिन धू-धू कर जले. सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और विधायक रोशन लाल चौधरी ने तीनों पुतलो को आग के हवाले किया । तीनों पुतलों को जलाये जाने से पहले के सिद्धू कान्हु मैदान में जमकर आतिशबाजी हुई. रामगढ़ के सार्वजनिक दशहरा एवं सूरज हॉल समिति के द्वारा आयोजित भव्य दशहरा एवं रावण दहन कार्यक्रम में सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी मुख्य अतिथि , विधायक व समिति के अध्यक्ष श्री रोशन लाल चौधरी और नगर परिषद रामगढ़ के कार्यपालक अधिकारी श्री अजमल हुसैन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए ।

जलता रावण का पुतला

भारी बारिश के बाद भी रावण दहन को लेकर उमड़ी भारी भीड़ , देखी शानदार आतिशबाजी

रामगढ़ के सिदो कान्हु मैदान में सार्वजनिक दशहरा एवं सूरज हॉल समिति के द्वारा आयोजित रामगढ़ जिला का सबसे बड़ा व भव्य रावण दहन समारोह में भारी बारिश के बाद भी करीब हज़ारों लोगों की भीड़ उमड़ी । सभी ने लगभग 1 घंटे तक चले  शानदार आतिशबाजी का मजा लिया और रावण दहन समारोह के दौरान रावण कुंभकरण और मेघनाथ के विशाल पुतलों को धू धू कर जलते देखा इस बीच लोगों की भीड़ जय श्री राम का जमकर नारा भी लगाते रहे।

सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आये : सांसद श्री चंद्र प्रकाश चौधरी

इस अवसर पर सांसद श्री चंद्र प्रकाश चौधरी ने बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक ‘विजयादशमी’ पर समस्त राज्यवासियों को दशहरा की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. श्री चौधरी ने कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है. बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने वाला यह त्योहार समाज को सदा सही दिशा दिखाता है.।

विजयादशमी’ आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाये : श्री रोशन लाल चौधरी

रामगढ़ जिले में सबसे बड़ा और भव्य रावण दहन समारोह का आयोजन करने वाली सार्वजनिक दशहरा एवं सूरज हॉल समिति के अध्यक्ष सह विधायक श्री रोशन लाल चौधरी ने कहा कि आज दशहरा का अंतिम पड़ाव है और खराब मौसम होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में सम्मिलित हुए हैं. यह हमारी संस्कृति और परंपरा के प्रति लोगों के गहरे जुड़ाव को दर्शाता है. इस सामाजिक समरसता के लिए आप सभी को कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूं.।

मुख्य अतिथि और विशिष्ट तिथि श्री चंद्र प्रकाश चौधरी और श्री रोशन लाल चौधरी को पहनाया गया 51 किलो का माला

कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक दशहरा एवं सूरज हॉल समिति के सचिव महावीर अग्रवाल कोषाध्यक्ष राजेश गोयंनका उपाध्यक्ष गंगा भगत रविंद्र सिंह बिट्टी मुख्य संरक्षक योगेश बेदिया, मनोज महतो छोटू सिंह ,सह सचिव दिनेश स्टील ,दिनेश शर्मा, अभिमन्यु कुशवाहा ,कुलदीप वर्मा और कार्यकारिणी सदस्यों ने मुख्य अतिथि श्री चंद्र प्रकाश चौधरी विशिष्ट अतिथि श्री रोशन लाल चौधरी को 51 किलो का माला पहनाकर जोरदार स्वागत और सम्मानित किया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन और आय व्यय का ब्यौरा सचिव महावीर अग्रवाल के द्वारा प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में इन लोगों ने निभाईमहत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष श्री रोशन लाल चौधरी सचिव महावीर अग्रवाल कोषाध्यक्ष राजेश गोयंनका उपाध्यक्ष गंगा भगत रविंद्र सिंह बिट्टी मुख्य संरक्षक योगेश बेदिया, मनोज महतो छोटू सिंह सहसचिव दिनेश स्टील राकेश गुप्ता दिनेश शर्मा अनुज मित्तल अभिमन्यु कुशवाहा कुलदीप वर्मा कार्यकारिणी सदस्य वीरू सिंह राजेंद्र महतो जयप्रकाश मनकी कैलाश रजक राजेश महतो धीरज साव टिंकू कुशवाहा नीतीश कुशवाहा मनोज कुमार महतो करमजीत सिंह जग्गी आशीष कुमार मनीष गोयल आनंद चौधरी पप्पू शाह बबलू कुमार सतीश कुशवाहा अंकित अग्रवाल रंजीत कुमार आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।