कांग्रेस ने झारखंड में 25 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की

Spread the love

रांची, झारखंड  : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने शनिवार को झारखंड प्रदेश के 25 जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी की है। कांग्रेस महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूचना के मुताबिक ये नियुक्तियाँ पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। रांची महानगर का जिम्मा कुमार राजा को दिया गया है जबकि रांची ग्रामीण के जिलाध्यक्ष के रूप में सोमनाथ मुंडा का नाम सामने आया है। नियुक्तियों में तीन महिला जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं — पलामू, रामगढ़ और जामताड़ा जिलों में महिला नेतृत्व को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही पार्टी ने इस बार ओबीसी,  अनुसूचित जनजाति,  अनुसूचित जाती,  अल्पसंख्यक आदि पर को ही नियुक्ति में विशेष तव्वजो दी गयी है । अगड़ी जाती के जिलाध्यक्षों को बोकारो, धनबाद व खूंटी से मौका दिया गया है ।

झारखंड कांग्रेस — 25 जिलाध्यक्ष 

बोकारो — जवाहर लाल महथा
चतरा — चंद्रदेव गोप
देवघर — मुकुंद दास
धनबाद — संतोष कुमार सिंह
दुमका — स्टीफन मरांडी
पूर्वी सिंहभूम — परविंदर सिंह
गढ़वा — ई ओबेदुल्लाह हक अंसारी
गिरिडीह — सतीश केडिया
गोड्डा — याह्या सिद्दीकी
गुमला — राजनील तिग्गा
हजारीबाग — जेपी पटेल
जामताड़ा — दीपिका बेसरा
खूंटी — रवि मिश्रा
कोडरमा — प्रकाश रजक
लातेहार — कामेश्वर यादव
लोहरदगा — सुखैर भगत
पाकुड़ — श्रीकुमार सरकार
पलामू — बिमला कुमारी
रामगढ़ — ममता देवी
रांची महानगर — कुमार राजा
रांची ग्रामीण — सोमनाथ मुंडा
साहिबगंज — बरकतुल्लाह खान
सरायकेला-खरसावां — राज बागची
सिमडेगा — भूषण बाड़ा
पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड — रंजन बोयपाय