घाटशिला सीट पर मतदान 11 नवंबर को, बिहार विधानसभा चुनाव के साथ देशभर में 8 सीटों पर उपचुनाव

Spread the love

नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जहां बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया, वहीं साथ ही देशभर के सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की भी घोषणा की।
चुनाव आयोग के अनुसार, ये उपचुनाव विधायकों के इस्तीफे, निधन या अयोग्यता के कारण आवश्यक हो गए हैं। सभी उपचुनावों की वोटिंग 11 नवंबर 2025 (मंगलवार) को होगी और मतगणना 14 नवंबर 2025 (शुक्रवार) को की जाएगी।

क्यों कराने पड़ रहे उपचुनाव — राज्यवार विवरण

  1. जम्मू-कश्मीर विधानसभा

    • बडगाम सीट: पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे के कारण खाली हुई।

    • नगरोटा सीट: विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन से सीट रिक्त हुई।

  2. राजस्थान विधानसभा 

    • अंता सीट (जिला बारां): विधायक कंवरलाल मीणा की अयोग्यता ( अयोग्य घोषित होने पर ) के चलते सीट खाली घोषित की गई।

  3. झारखंड विधानसभा 

    • घाटशिला सीट (जिला पूर्वी सिंहभूम): विधायक रामदास सोरेन के निधन के बाद उपचुनाव जरूरी हुआ।

  4. तेलंगाना विधानसभा (Telangana Assembly)

    • जुबली हिल्स सीट (जिला हैदराबाद): विधायक मगंती गोपीनाथ के निधन के कारण सीट रिक्त हुई।

  5. पंजाब विधानसभा 

    • तरनतारन सीट: विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन से उपचुनाव आवश्यक हुआ।

  6. मिजोरम विधानसभा 

    • डांपा सीट: विधायक लालरिन्तलुआंगा सायला के निधन के कारण उपचुनाव होना है।

  7. ओडिशा विधानसभा 

    • नुआपाड़ा सीट: विधायक राजेंद्र ढोलकिया के निधन से यह सीट खाली हुई।

उपचुनाव की प्रमुख तिथियाँ

गजट अधिसूचना: 13 अक्टूबर 2025

नामांकन की अंतिम तिथि:

जम्मू-कश्मीर और ओडिशा के लिए 20 अक्टूबर

अन्य राज्यों के लिए 21 अक्टूबर

नामांकन की जांच: 22 अक्टूबर (राजस्थान में 23 अक्टूबर)

नाम वापसी की अंतिम तिथि: 24 अक्टूबर (राजस्थान में 27 अक्टूबर)

मतदान: 11 नवंबर 2025 (मंगलवार)

मतगणना: 14 नवंबर 2025 (शुक्रवार)

साभार : डीएएस दिल्ली