रामगढ़ (झारखंड) : गुरुवार, 09 अक्टूबर 2025 को थाना चौक स्थित रेड चिल्ली होटल के सभागार में क्रीड़ा भारती रामगढ़ जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री उमेश कुमार की उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशांत पांडेय ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री जन्मेजय प्रताप ने किया। बैठक के अंत में राकेश सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेष रूप से कबड्डी खेल के प्रचार-प्रसार और जिले में खेल गतिविधियों को और व्यापक बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में राजीव रंजन प्रसाद, धीरज पाराशर, आदित्य सिंह, वरुण बगड़िया, अमित खेतान, रांची जिला अध्यक्ष रवि मुंडा, तथा क्रीड़ा भारती की युवा आयाम प्रमुख मोनू शुक्ला सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।