रामगढ़ में करवा चौथ व्रत कथा शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 को, माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में होगा आयोजन

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को अपराह्न 3 बजे से करवा चौथ व्रत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी पंजाबी हिन्दू बिरादरी के महासचिव महेश मारवाह ने दी।

उन्होंने बताया कि व्रतधारी महिलाओं के लिए मंदिर परिसर में मां करवा की कथा सुनाने की विशेष व्यवस्था की गई है। कथा का वाचन मंदिर के पुजारी पंडित लीलाधर शर्मा द्वारा परंपरागत विधि-विधान से किया जाएगा।

महेश मारवाह ने बताया कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवा चौथ व्रत सौभाग्यवती महिलाओं का अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी व्रतधारी महिलाओं से अपील की कि वे निर्धारित समय पर कथा सुनने के लिए मंदिर परिसर में उपस्थित हों।

पंजाबी हिन्दू बिरादरी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण कर ली है और मंदिर परिसर को सुंदर ढंग से सजाया गया है।