शांतिधारा फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी बधाई, हर जिले में 500 सीट वाले पुस्तकालय के निर्णय को बताया दूरदर्शी कदम
शांतिधारा फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी बधाई, हर जिले में 500 सीट वाले पुस्तकालय के निर्णय को बताया दूरदर्शी कदम
रामगढ़, झारखंड : शांतिधारा फ़ाउन्डेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्य के प्रत्येक ज़िले में 500 सीट क्षमता वाले पुस्तकालयों के निर्माण के फैसले के लिए बधाई दी है। उन्होंने इसे राज्य के युवाओं के भविष्य से जुड़ा ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय बताया।
सुरेश अग्रवाल ने कहा कि इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले कई युवाओं को अब तक बिजली, वाई-फाई और महंगी पुस्तकों की कमी के कारण पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से अब उन्हें समान अवसर और आधुनिक अध्ययन सुविधा मिलेगी।
अग्रवाल ने कहा, “अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इन पुस्तकालयों में उत्कृष्ट पुस्तकें उपलब्ध होने से झारखंड के युवा केंद्रीय प्रतियोगिता परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे और राज्य का नाम रोशन करेंगे।”
उन्होंने यह भी बताया कि शांतिधारा फाउंडेशन ने फरवरी 2021 में कोल इंडिया के चेयरमैन को पत्र लिखकर रामगढ़ में 500 सीट वाले पुस्तकालय के निर्माण का अनुरोध किया था, जिसे अब राज्य सरकार के इस निर्णय से एक नई दिशा मिली है।