रामगढ़ जिला कांग्रेस मीडिया चेयरमैन मुकेश यादव का इस्तीफा नामंजूर,  प्रदेश नेतृत्व ने कहा  पार्टी को उनकी सक्रिय भूमिका की जरूरत

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ जिला कांग्रेस कमिटी के मीडिया चेयरमैन मुकेश यादव का इस्तीफा प्रदेश नेतृत्व ने नामंजूर कर दिया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शांतनु मिश्रा ने होटल ला मार्टल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुकेश यादव का इस्तीफा पत्र प्रदेश नेतृत्व को प्राप्त हुआ था, लेकिन विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा। श्री मिश्रा ने कहा कि मुकेश यादव भी जिला अध्यक्ष पद के उमीदवार थे तथा उन्होंने नए जिला अध्यक्ष को कोई परेशानी न हो इसलिए नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया था । जिसे न मंजूर कर दिया गया है ।

शांतनु मिश्रा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सतीश पौल मुंजनी (Satoh Paul Mundis) की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि मुकेश यादव पार्टी की विचारधारा को मीडिया में सशक्त रूप से रखते आए हैं, और संगठन को उनकी आवश्यकता है। इसलिए उन्हें अपने पद पर यथावत बने रहने का निर्देश दिया गया है।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि मुकेश यादव से अपेक्षा है कि वे जिला अध्यक्ष के साथ पूर्ण समन्वय स्थापित करते हुए टीम भावना से कार्य करें, और कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं संदेशों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाते रहें। प्रदेश प्रवक्ता शांतनु मिश्रा ने कहा कि पार्टी मुकेश यादव जैसे कर्मठ नेताओं से आगे भी सशक्त और सक्रिय भूमिका की अपेक्षा रखती है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुकेश यादव, सहजाद खान, संजय साव, राजकुमार यादव तथा तारिक अनवर भी मौजूद थे।