रामगढ, झारखंड : भाजपा रामगढ़ जिला कार्यालय में आज धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती के अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि झारखंड के अस्मिता, देश कि आजादी और आदिवासी समाज में शिक्षा का अलख जगाने वाला भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती को लेकर यह कार्यशाला आयोजित किया गया है ।
जिसमें इस कार्यक्रम के निमित्त प्रदेश द्वारा निर्देशित कार्यक्रमो को सम्मपन करवाए जाने को लेकर सभागार में उपस्थित एसटी मोर्चा के पदाधिकारियों एंव उपस्थित कार्यकर्ताओं से विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम के निमित्त उ०छोटानागपुर प्रमण्डल के प्रभारी कुमेल उराँव ,एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंकर करमाली , एसटी मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी प्रिया करमाली,जिला महामंत्री सह कार्यक्रम संयोजक विजय जायसवाल,प्रदेश कार्य समिति सदस्य कूंटू बाबु,जिला के वरिष्ठ नेता डॉ संजय प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। एसटी मोर्चा के उपाध्यक्ष श्री रमेश करमाली ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
मौके पर प्रदेश एंव जिला के पदाधिकारीयों के साथ एसटी मोर्चा के पदाधिकारीगण,मण्ङल अध्यक्षगण एंव सैकडों कार्यकर्ताओ की गरिमामय उपस्थिति रही।