रामगढ़, झारखंड :भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन भोगी कल्याण विभाग, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशों के आलोक में नेशनल डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट 4.0 अभियान (1 से 30 नवंबर 2025) के तहत झारखंड पेंशनर कल्याण समाज, रामगढ़ जिला द्वारा अनुमंडल परिसर स्थित जिला कार्यालय में आज एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
सोमनाथ सिंह चौहान के सहयोग से आज भी बड़ी संख्या में पेंशनरों ने अपने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) जमा किए। प्रमाण पत्र बनाने के लिए PPO बुक नंबर, आधार कार्ड और बैंक खाता संख्या अनिवार्य बताए गए। समाज की ओर से बताया गया कि अब सभी बैंक भी केवल डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र ही स्वीकार कर रहे हैं।
जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने सभी प्रखंड पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने-अपने प्रखंड कार्यालय या तय बैठक स्थलों पर पेंशनरों की सुविधा के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की व्यवस्था सुनिश्चित करें। राज्य पेंशनर कल्याण समाज ने मोबाइल के माध्यम से डिजिटल प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया व्हाट्सएप्प ग्रुप में साझा कर दी है, जिसे बेहद सरल बताया गया।
आज के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह, उपाध्यक्ष वृंदावन सिंह, सचिव छोटू लाल मोदी, शिव शंकर मोदी, दिलीप साहा, अशोक गुप्ता, रामप्रसाद महतो, दूधेश्वर महतो, बसंत महतो सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे ।
इसी दौरान श्री सत्येंद्र प्रसाद जिला कार्यालय पहुंचकर पेंशनर समाज की सदस्यता ग्रहण की। उपस्थित पेंशनरों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।