समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया भारतीय संविधान के प्रस्तावना का पठन

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : आज दिनांक 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में अपर समाहर्ता रामगढ़ श्रीमती कुमारी गीतांजलि सहित जिले के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा संविधान के प्रस्तावना-

हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को:

सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय,

विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता,

प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा,

उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढाने के लिए,

दृढसंकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर, 1949 ई. (मिति मार्ग शीर्ष शुक्ल सप्तमी, संवत दो हज़ार छह विक्रमी) को एतद द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।” का पठन किया गया।