श्री कृष्ण विद्या मंदिर में नियम और कानून की ज्योत जली एवं धूमधाम से संविधान दिवस मनाया गया

Spread the love

रामगढ, झारखंड :  विकास नगर स्थित श्री कृष्ण विद्या मंदिर में बुधवार 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस मनाया गया। बच्चों ने संविधान के बारे में जाना। सभी ने संविधान के जनक डॉ भीमराव अंबेडकर को शत-शत नमन किया। आज नियम और कानून की ज्योत जलाते हुए बच्चों को संविधान से अवगत कराया गया।

मंच का संचालन उषा सिंह द्वारा किया गया। इस खास मौके पर विद्यालय के प्राचार्य एम कृष्णा चंद्रा ने भी सभी छात्र-छात्राओं को संविधान से जुड़ी जानकारी दी। विद्यालय की शिक्षिका शाहीन नाज के द्वारा संविधान के उद्देशिका बोला गया और सभी छात्र-छात्राओं ने उनका अनुकरण किया। सभी ने देश के नियम और कानून का पालन करने की शपथ ली तथा देश का मान और गौरव बना रहे यह शपथ भी लिया। विद्यालय के सातवीं कक्षा की अवनी श्री ने संविधान पर  भाषण प्रस्तुत किया । विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) ने भी सभी को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई दी एवं देश के गौरव को बनाए रखने का संदेश दिया। इस खास मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थे। सभी की देखरेख में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।विद्यालय में नियम और कानून की ज्योत जली एवं धूमधाम से संविधान दिवस मनाया गया