रामगढ़ : छात्र अधिकार पदयात्रा रामगढ़ पहुंची, जेएलकेएम ने किया भव्य स्वागत 9 दिसंबर को रांची में विशाल जनसभा

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के बैनर तले छात्रों के हक-अधिकार एवं लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर निकाली गई छात्र अधिकार पदयात्रा आज रामगढ़ पहुंची। यह पदयात्रा 04 दिसंबर 2025 को गिरिडीह जिले के डुमरी (चिरैया मोड़) से प्रारंभ हुई थी, जो बगोदर, बिशुनगढ़, हजारीबाग, मांडू, कुज्जू और नयामोड़ होते हुए रामगढ़ पहुंची।

रामगढ़ जिले में पदयात्रा का जेएलकेएम कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पदयात्रा में लोगों का उत्साह, उमंग और जोश देखने लायक था। यह यात्रा आगे ओरमांझी, रांची की ओर बढ़ेगी और 9 दिसंबर 2025 को विधानसभा धरना स्थल, रांची में विशाल जनसभा के साथ संपन्न होगी। इस कार्यक्रम में रामगढ़ जिला महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और इसमें सैकड़ों लोगों की सहभागिता की संभावना है।

पदयात्रा की प्रमुख मांगें

खतियान आधारित स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति लागू की जाए

छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति का तत्काल भुगतान

जेपीएससी, जेएसएससी एवं जे-टेट की लंबित परीक्षाओं के परिणाम शीघ्र प्रकाशित किए जाएं

राज्य सरकार नियमित वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करे

सभी सरकारी रिक्त पदों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाए

प्रमुख उपस्थित नेता एवं प्रतिभागी

इस पदयात्रा में मुख्य रूप से मोतीलाल महतो, देवेंद्रनाथ महतो, रवि महतो, दीपक रवानी, महेंद्र प्रसाद मंडल, संजय महतो, दिनेश साहू, उदय मेहता, संतोष चौधरी, रमेश कुमार महतो, राजेंद्र बेदिया, पूजा महतो, लीलावती महतो, पवन कुमार महतो समेत केंद्र, प्रदेश, जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ता और हजारों लोग उपस्थित थे।