वैश्य मोर्चा समाज के लिए प्रतिबद्ध, पदाधिकारी समाज का ध्यान रखें : महेश्वर साहु
रांची, झारखंड :झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने आज 10 जिलाध्यक्षों एवं तीन प्रकोष्ठ संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है. साथ ही रांची के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित कुमार साहु (ओरमांझी) को केंद्रीय समिति में मुख्य प्रवक्ता एवं रामगढ़ के पूर्व अध्यक्ष बसंत प्रसाद साहु (ओरला) को केंद्रीय संगठन सचिव बनाया गया है. जबकि भुरकुंडा के समाजसेवी जे.पी. अग्रवाल को केंद्रीय समिति का सदस्य बनाया गया है. आज सूची जारी करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि वैश्य मोर्चा में सांगठनिक सुदृढ़ीकरण और संगठन विस्तार के तहत केंद्रीय समिति से लेकर जिला स्तर पर अनुभवी और समर्पित लोगों को जवाबदेही सौंपा जा रहा है. वैश्य मोर्चा समाज के लिए प्रतिबद्ध है, सभी पदाधिकारी काम करेंगे. सभी पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को आगामी 20 दिसंबर को रजरप्पा में शपथ ग्रहण कराया जायेगा.
जारी सूची के अनुसार कृष्णदेव साहु (ओरमांझी) को रांची जिला का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि महेंद्र प्रसाद साहु (हेसालौंग) को हजारीबाग का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. इसी तरह राजकुमार केशरी (कुजू) को रामगढ़ का जिलाध्यक्ष एवं मुन्ना प्रसाद गुप्ता (रामगढ़) को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया गया है. इसी तरह सुनील प्रसाद साव (चाईबासा) को पश्चिमी सिंहभूम का, मुखिया नरेश साव (सिमरिया) को चतरा का, केशवचंद्र मंडल को गिरिडीह का, राजकुमार बर्णवाल को देवघर का जिला अध्यक्ष बनाया गया है. जबकि सतीश जायसवाल को लोहरदगा जिला का अध्यक्ष एवं आकाश कुमार पंकज को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. इसी तरह अरुण कुमार साहु (चंदवा) को लातेहार का एवं रंजीत जायसवाल को दुमका का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. जबकि प्रमोद चौधरी (देवघर) को संथाल परगना प्रमंडल का अध्यक्ष और गजेंद्र केशरी (देवघर) को महासचिव बनाया गया है. बाकि जिलाध्यक्षों की घोषणा 19 दिसंबर को किया जाएगा.
प्रकोष्ठ संगठनों में झारखंड वैश्य महिला मोर्चा का अध्यक्ष रेणू देवी (हरमू रोड़), कार्यकारी अध्यक्ष नम्रता सोनी (डोरण्डा) व दीपारानी कुंज (धुर्वा), महासचिव पूनम जायसवाल (रांची), गीता देवी (बड़कागांव) एवं सचिव प्रीति साहा (टंडवा) को बनाया गया है. इसी तरह झारखंड वैश्य युवा मोर्चा का अध्यक्ष हलधर साहु (कांके), कार्यकारी अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज चौधरी (हरमू), उपाध्यक्ष करण मंडल (गोमिया), महासचिव पवन कुमार ( बुड़मू) एवं सचिव आदित्य पोद्दार (सुकुरहुट्टू) को बनाया गया है. जबकि झारखंड वैश्य छात्र मोर्चा का अध्यक्ष युवराज कुमार (अरगोड़ा), उपाध्यक्ष युगेश प्रजापति (लोहरदगा), सचिव मनोज चौरसिया (गुमला) एवं प्रवक्ता कुमार चाणक्य (खूंटी) को बनाया गया है.
केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि झारखंड में वैश्य समाज को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. लेकिन कोई देखने और आवाज उठाने वाला नहीं है. नेता और राजनीतिक दल भी केवल अपने हितों को साधने के लिए वैश्य समाज को इस्तेमाल करते हैं. ऐसी स्थिति में वैश्य मोर्चा अपने समाज को निरीह और अकेला नहीं छोड़ सकता है. वैश्य मोर्चा के पदाधिकारी और सदस्यों को अपने समाज के मान-सम्मान और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना होगा.