रामगढ़, झारखंड : श्री कृष्ण विद्या मंदिर के कक्षा प्रथम से तृतीय तक के बच्चों ने शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 को रांची रोड स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टूटी झरना का शैक्षणिक भ्रमण किया।
खेल शिक्षक मनोरंजन चौधरी तथा वर्ग शिक्षिकाएं आकांक्षा प्रिया, निकिता प्रिया और अनिता कुमारी की देखरेख में कुल 97 बच्चों ने सामूहिक खेलकूद, लंच और कई मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया।
विद्यालय प्राचार्य एम. कृष्णा चंद्रा ने सुबह 9:30 बजे बच्चों को स्कूल बस से रवाना किया। वहीं, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) ने बच्चों के बौद्धिक व सांस्कृतिक विकास के लिए ऐसे शैक्षणिक परिभ्रमण को सराहनीय पहल बताया।