रामगढ़ कैंट के वार्ड -8 में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

रामगढ़ कैंट, झारखंड :  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर रामगढ़ जिले के वार्ड नंबर-8 (शिवाजी रोड) में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह और एकता के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड अध्यक्ष अनमोल सिंह आनंद ने की।

कार्यक्रम में कांग्रेस के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में उसकी भूमिका और वर्तमान में पार्टी की दिशा पर चर्चा की गई। सभी ने एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कांग्रेस के नगर प्रभारी संजय साव, मंडल अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल, महासचिव जसकीरत सिंह, वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह आनंद, राजीव चढ़ा, अरशद खान, जिलानी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।