रोटरी रामगढ़ सिटी द्वारा निःशुल्क नेत्र जाँच एवं दवा वितरण शिविर आयोजित

Spread the love

रामगढ़ कैंट, झारखंड : रोटरी रामगढ़ सिटी के तत्वावधान में आज बेसिक स्कूल, चट्टी बाजार में निःशुल्क नेत्र जाँच एवं निःशुल्क दवा वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य समाज के ज़रूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना था।

इस शिविर में डॉ. विकास कुमार की देखरेख में 80 लोगों की नेत्र जाँच की गई तथा आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

रोटरी रामगढ़ सिटी के अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य मानवता की सेवा है और इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुँचाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि रोटरी भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।
कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन रूपेश गुप्ता एवं पंकज जैन ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

शिविर के दौरान रोटरी रामगढ़ सिटी सचिव रोहित पंसारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें दीपक खंडेलवाल, प्रकाश अग्रवाल, उमेश राजगढ़िया,रवि अग्रवाल, विकास शाह, भरत चौरसिया एवं शत्रुघ्न मालाकार प्रमुख रूप से शामिल थे।