गुमशुदा मूक बालक को सकुशल परिजनों से मिलाया गया 

Spread the love

रामगढ़ कैंट, झारखंड : दिनांक 28 मार्च 2025 को एक गुमशुदा मूक बालक को बरामद किया गया, जिसे चाइल्डलाइन रामगढ़ के सदस्यों द्वारा सुरक्षा एवं देखरेख हेतु वात्सल्या धाम बाल गृह में पहुंचाया गया। तत्पश्चात जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा बालक की पहचान सुनिश्चित करने एवं आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

इस क्रम में जिला परियोजना पदाधिकारी (यूआईडी) से संपर्क कर चितरपुर प्रखंड कार्यालय स्थित स्थाई आधार केंद्र में बालक का आधार पंजीकरण कराया गया। जांच के दौरान यह पाया गया कि बालक का आधार पंजीकरण पूर्व में ही किया जा चुका था। इसके उपरांत भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) क्षेत्रीय कार्यालय, रांची द्वारा बालक से संबंधित आधार विवरण उपलब्ध कराया गया।

प्राप्त विवरण के आधार पर यह ज्ञात हुआ कि बालक बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले का निवासी है। तत्पश्चात उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया एवं दिनांक 05.01.2026 को बालक को विधिवत रूप से उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी श्री संतोष भगत, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती इंदु प्रभा खलखो, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री शंकर प्रसाद, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमती शांति बागे, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष श्रीमती रूपा कुमारी, सीडब्ल्यूसी सदस्य श्री अमन कुमार टोप्पो, डीपीओ (यूआईडी) श्रीमती आरती पंकज सहित UIDAI क्षेत्रीय कार्यालय रांची के पदाधिकारी श्री अब्दुल कलाम अंसारी उपस्थित थे।
बालक एवं उसके परिजन एक-दूसरे से मिलकर अत्यंत भावुक एवं प्रसन्न दिखाई दिए। परिजनों ने बालक को सकुशल वापस मिलाने हेतु जिला प्रशासन, चाइल्डलाइन एवं संबंधित सभी अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।