रामगढ़ कैंट, झारखंड :उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में मंगलवार 06 जनवरी 2026 को उनके कार्यालय कक्ष में जिला कल्याण विभाग द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी के द्वारा उपायुक्त एवं समिति के अन्य सदस्यों को जानकारी देने के क्रम में बताया गया की पोस्टमेट्रिक छात्रवृत्ति एवं प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में एवं 2025 – 26 में प्राप्त आवेदन के सत्यापन के उपरांत भुगतान किया जाना है। बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के क्रम में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ देने हेतु आवेदनों को स्वीकृति देने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, साइकिल वितरण योजना, सरना मसना कब्रिस्तान घेराबंदी निर्माण सहित अन्य योजनाओं में आए आवेदनों का स समय योग्य लाभुकों को चिन्हित करते हुए योजना का लाभ देने हेतु कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहित अन्य उपस्थित थे।