रामगढ़, झारखंड : होली पर्व के अवसर पर रामगढ़ पुलिस ने जिलेवासियों से शांति, आपसी भाईचारे और सामाजिक-सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की अव्यवस्था, अफवाह या कानून-विरोधी गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रामगढ़ पुलिस की जनता से अपील
➤ किसी व्यक्ति पर उसकी रजामंदी के बिना रंग न डालें। किसी भी प्रकार की अभद्रता, छेड़छाड़ या हुड़दंग न करें। ऐसा करने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
➤ होली पर्व को शांतिपूर्वक एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा सामाजिक व सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखते हुए विधि-व्यवस्था कायम रखने में पुलिस का सहयोग करें।
➤ समाज की भावना को ठेस पहुँचाने वाले किसी भी प्रकार के गीत/संगीत का प्रयोग न करें, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़े।
➤ शराब पीकर वाहन न चलाएं और न ही किसी को चलाने दें। यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।
➤ किसी भी प्रकार की तथ्यहीन, भ्रामक अथवा गलत सूचना, फोटो या वीडियो तथा धर्म से संबंधित आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर साझा न करें। अफवाहों पर ध्यान न दें।
➤ किसी भी अप्रिय घटना या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
महत्वपूर्ण संपर्क नंबर (रामगढ़, झारखंड)
कंट्रोल रूम – 9262998529
मीडिया सेल – 9162388444
डायल 112 – आपात सेवा
पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) – 9631076117
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ – 9431706300
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पतरातू – 9430165994
निवेदक – अजय कुमार (भा०पु० से०), पुलिस अधीक्षक, रामगढ़
थाना / ओपी प्रभारी मोबाइल नंबर (रामगढ़ जिला, झारखंड)
रामगढ़ – 9431706319
रजरप्पा – 9631077069
माण्डु – 8789089115
गोला – 6207277800
बरलंगा – 8294965715
पतरातू – 9431706322
बासल – 9934307206
कुज्जू – 6205271895
वेस्ट बोकारो – 8527940406
भुरकुंडा – 8987422530
बरकाकाना – 9572640635
भदानीनगर – 9934144090
रामगढ़ पुलिस ने जिले के सभी नागरिकों से होली के अवसर पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।