रामगढ़, झारखंड: शांतिधारा फाउंडेशन द्वारा कस्तूरबा इंटर महिला महाविद्यालय में श्रीमद्भागवत गीता का वितरण

Spread the love

रामगढ़, झारखंड: शांतिधारा फाउंडेशन के सौजन्य से कस्तूरबा इंटर महिला महाविद्यालय में श्रीमद्भागवत गीता का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गीता प्रेस, गोरखपुर द्वारा प्रकाशित वैश्विक ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता की प्रतियां महाविद्यालय के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के बीच प्रसाद स्वरूप वितरित की गईं।

कार्यक्रम में शांतिधारा फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि यह मनुष्य को जीवन जीने की सही दिशा और मार्गदर्शन प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि गीता के संदेश आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने पहले थे।

महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. उमा सेन गुप्ता ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता हमें कर्म के महत्व को समझाती है और सिखाती है कि व्यक्ति को अपना कर्तव्य करते रहना चाहिए तथा फल की चिंता नहीं करनी चाहिए।

इस अवसर पर प्रो. अंजू शर्मा, डॉ. शशिधर कुमार, डॉ. तारा शंकर अग्रवाल, अखौरी कृष्ण बिहारी प्रसाद, मृत्युंजय कुमार, प्रो. उत्तम कुमार, प्रो. एम. रेवा लाल पटेल, गोविंद झा, मोनी ज्योति, बबीता कुमारी, प्रिया रानी, शाहिदा खातून, नीलिमा झा, मधु सिंह, डॉली कुमारी, ललिता कुमारी, शशि कुमार और रविश गोयल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।