रामगढ़, झारखंड : झारखंड पेंशनर कल्याण समाज, जिला रामगढ़ की मासिक बैठक अनुमंडल परिसर स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने की।
बैठक की शुरुआत में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। इसके बाद सदस्यता अभियान को जोर-शोर से चलाने पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने सभी प्रखंड अध्यक्षों और सचिवों से अपने-अपने क्षेत्रों के सदस्यों की अद्यतन सूची जल्द से जल्द जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
इस दौरान पतरातू प्रखंड के सचिव भुनेश्वर ठाकुर ने अपने प्रखंड के सदस्यों की अद्यतन सूची जिला कार्यालय को सौंप दी। वहीं मांडू, चितरपुर और दुलमी प्रखंडों में अभी तक कमिटी पूरी तरह गठित नहीं होने पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि जिला कार्यकारिणी की उपस्थिति में इन प्रखंडों में जल्द ही पूर्ण रूप से प्रखंड कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
बैठक में जिला कार्यकारिणी के कुछ सदस्यों की अनुपस्थिति पर भी चिंता व्यक्त की गई और भविष्य में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की गई।
बैठक के अंत में दिलीप साहा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष वृंदावन सिंह, सचिव छोटू लाल मोदी, संरक्षक शिवशंकर मोदी, दिलीप साहा, कार्यालय सचिव अशोक गुप्ता, देवशरण महतो, भुनेश्वर ठाकुर, भुनेश्वर मोदी, कुमेश्वर महतो, दूधेश्वर महतो, रामप्रसाद महतो, सुशीला कुमारी तथा श्रीमती बेरोनिका माला रेभेन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
बताया गया कि झारखंड पेंशनर कल्याण समाज, जिला रामगढ़ की अगली मासिक बैठक अप्रैल माह के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी।