रामगढ़, झारखंड : शांतिधारा फ़ाउंडेशन के सौजन्य से गांधी चौक स्थित श्री संकट मोचन मंदिर में 54 किलो चावल सेवा अर्पित की गई। यह सेवा संस्था के स्थायी प्रकल्प “चावल सेवा” की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर मंदिर में खिचड़ी महाप्रसाद वितरण के लिए प्रदान की गई।
शांतिधारा फ़ाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने बताया कि संस्था के माध्यम से विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं द्वारा संचालित अन्न क्षेत्रों, दिव्यांग विद्यालयों, अनाथालयों तथा वृद्ध आश्रमों में नियमित रूप से चावल सेवा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष के दौरान संस्था द्वारा कुल 950 किलो चावल सेवा प्रदान की गई।
संकट मोचन मंदिर के मुख्य पुजारी धीरज पाराशर ने जानकारी दी कि मंदिर में प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को लगभग 300 श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाता है।
इस अवसर पर शांतिधारा फ़ाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल, मानद सचिव मनजीत साहनी तथा वरिष्ठ सदस्य ओंकार मल्होत्रा भी उपस्थित थे।