समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. शंभू बादल ने की। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. महुआ माजी, वरिष्ठ साहित्यकार विद्याभूषण जी, डॉ. बी.एन. ओहदार, डॉ. मिथिलेश, डॉ. शकुंतला मिश्रा सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर डॉ. शारदा को सम्मानित किया।
डॉ. शारदा को यह सम्मान उनकी सतत साहित्य साधना एवं उल्लेखनीय साहित्यिक उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया। उन्हें अब तक दो दर्जन से अधिक शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
समारोह में त्रिसदस्यीय चयन समिति द्वारा 22 रचनाकारों को सम्मानित किए जाने की घोषणा भी की गई, जिसमें डॉ. शारदा सहित कई प्रमुख साहित्यकार शामिल रहे।
इस अवसर पर डॉ. शारदा की नवीनतम काव्य कृति “धरा से गगन तक” का लोकार्पण भी अतिथियों द्वारा किया गया। इस काव्य संग्रह में झारखंड से लेकर मॉरीशस तक के प्राकृतिक सौंदर्य, मानवीय संवेदनाओं, संस्कृति एवं समकालीन सामाजिक परिवेश का जीवंत चित्रण किया गया है।
शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं साहित्य प्रेमियों ने डॉ. शारदा को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। बधाइयां प्रेषित करके हर्ष व्यक्त करने वालों में डॉ रजनी गुप्ता, सुरेश पी अग्रवाल, डॉ. सुनील अग्रवाल, प्रो बी के दांगी, डॉ. उमा सेनगुप्ता, डॉ. अंजु शर्मा, प्रो. बबीता कुमारी, भारत भूषण श्रीवास्तव, अखौरी कृष्ण बिहारी प्रसाद, प्रो. श्याम किशोर प्रसाद, प्रो. प्रणीत कुमार, सुंदरलाल, डा. तारा शंकर अग्रवाल, डॉ. संज्ञा, मनोज झा, शिखा सोनल, डा. बी. रविदास, प्रो. उत्तम कुमार, अशोक कुमार वर्मा, बसंत हेतमसरिया, अमृतशिखा, रश्मि प्रसाद, रंजीत कौर, हरप्रीत कौर, पुतुल जी, अमरकांत झा, नीला अग्रवाल शामिल हैं ।