रामगढ़ (झारखंड) :नगर परिषद रामगढ़ के कार्यपालक पदाधिकारी श्री अजमल हुसैन के आदेशानुसार नगर परिषद के प्रवर्तन (Enforcement) दल द्वारा होल्डिंग टैक्स एवं ट्रेड लाइसेंस नहीं लेने वाले बकायेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
इस क्रम में टीम ने राउता वार्ड संख्या 06 स्थित ग्लोब स्टील एवं कैथा वार्ड संख्या 26 स्थित शानू इंटरप्राइजेज में पहुंचकर सीलिंग की प्रक्रिया प्रारंभ की। हालांकि कार्रवाई के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों के संचालकों ने अपना पूर्व बकाया तत्काल जमा कर दिया, जिसके बाद सीलिंग की प्रक्रिया रोक दी गई।
नगर परिषद रामगढ़ ने स्पष्ट किया है कि जो भी बकायेदार समय पर होल्डिंग टैक्स एवं ट्रेड लाइसेंस शुल्क का भुगतान नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध इसी प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
नगर परिषद ने सभी दुकानदारों एवं व्यवसायियों से अपील की है कि वे समय पर अपने देय करों का भुगतान सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।