किला मंदिर से जुड़ी यशोदा देवी का निधन, दिल्ली में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस

Spread the love

रामगढ़ / दिल्ली : किला मंदिर से जुड़े परिवार की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती यशोदा देवी (80 वर्ष) का दिल्ली में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया। वे पिछले एक महीने से अस्वस्थ थीं और उपचार चल रहा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

स्वर्गीय यशोदा देवी, किला मंदिर के प्रधान पुजारी श्री गोविंद बल्लभ शर्मा , पत्रकार श्री व्यास शर्मा तथा भगवताचार्य श्री प्रकाश चंद्र शास्त्री की माता थीं। वे पूर्व प्रधान पुजारी स्वर्गीय हीरा वल्लभ शर्मा की धर्मपत्नी थीं। अपने पीछे वे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार रविवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा, जबकि श्राद्ध कर्म रामगढ़ में संपन्न होगा।

उनके निधन से पूरे परिवार और परिचितों व रामगढ में शोक की लहर है।