रामगढ़ (झारखंड) : बीएफसीएल में 203 कर्मचारियों का सामूहिक जन्मदिन समारोह, ‘पीपुल फर्स्ट’ संस्कृति को मिला बढ़ावा

Spread the love

 रामगढ़ कैंट (झारखंड) : 29 मार्च 2026: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) में ‘पीपुल फर्स्ट कल्चर’ के तहत मार्च माह में जन्मदिन मनाने वाले कुल 203 कर्मचारियों के सम्मान में 28 मार्च को भव्य सामूहिक जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम “वन सेलिब्रेशन, मेनी स्माइल्स” रखी गई, जिसमें उत्साह और अपनापन साफ झलकता दिखा।

इस आयोजन में जीएफए, एचएसपीए तथा हेड ऑफिस, रांची के कर्मचारियों ने भाग लिया। विभिन्न विभागों के कर्मियों ने एक साथ मिलकर इस खास मौके को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

कार्यक्रम एचएएसपी कैंटीन, जीएफए कैंटीन और मुख्य कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां विभागाध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कर्मचारियों का मनोबल और उत्साह बढ़ाया।

समारोह के दौरान केक कटिंग की गई, शुभकामनाएं दी गईं और सभी जन्मदिन मनाने वाले कर्मचारियों को सामूहिक रूप से बधाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों की निष्ठा, परिश्रम और समर्पण ही कंपनी की निरंतर प्रगति की असली ताकत है।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजन संगठन में आपसी सहयोग, विश्वास और पारिवारिक माहौल को मजबूत करते हैं, जिससे कार्य संस्कृति और अधिक सकारात्मक बनती है।

बीएफसीएल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि कंपनी अपने प्रत्येक कर्मचारी को परिवार का सदस्य मानती है और उनकी खुशियों को अपनी सफलता का अहम हिस्सा समझती है। अंत में सभी जन्मदिन मनाने वाले कर्मचारियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।