रामगढ़ कैंट, (झारखंड) : रामगढ़ कैंट (झारखंड) स्थित बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) में वैश्विक पर्यावरण पहल Earth Hour 2026 के अवसर पर 28 मार्च को सफल कार्यक्रम आयोजित किया गया। रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक संयंत्र परिसर में सभी गैर-आवश्यक विद्युत उपकरण और लाइट्स बंद रखकर ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में अधिकारी और कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए और पृथ्वी को सुरक्षित रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उपस्थित सभी लोगों ने ऊर्जा की बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि अर्थ आवर केवल एक घंटे की पहल नहीं है, बल्कि यह हमारी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रतीक है। सभी से नियमित रूप से ऊर्जा संरक्षण के उपाय अपनाने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के आयोजन में एनवायरनमेंट हेल्थ एंड सेफ्टी (EHS) टीम की भूमिका सराहनीय रही। साथ ही, प्लांट परिसर में कर्मियों को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए शपथ भी दिलाई गई।
बीएफसीएल समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लगातार मजबूत कर रहा है।