रामगढ कैंट (झारखंड) : रामगढ़ (झारखंड) में भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस द्वारा रामगढ बचाओ संघर्ष समिति (आरबीएसएस) कार्यालय में 36वां जनता दरबार आयोजित किया गया। इस जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और वार्डों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और सुझाव लेकर पहुंचे।
जनता दरबार के दौरान स्ट्रीट लाइट, पेयजल, रोजगार एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। धनंजय कुमार पुटूस ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर कई मामलों के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका शीघ्र समाधान करना है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की सेवा उनकी प्राथमिकता है और वे लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान आरबीएसएस के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।