झारखंड के रामगढ़ में कस्तूरबा इंटर महिला महाविद्यालय में मनाया गया कस्तूरबा गांधी जयंती समारोह

Spread the love

रामगढ़ कैंट (झारखंड) : कस्तूरबा इंटर महिला महाविद्यालय, रामगढ़ कैंट में कस्तूरबा गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कर अधिवक्ता एवं समाजसेवी सुरेश पी. अग्रवाल तथा व्याख्याता प्रणीत रॉय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत कस्तूरबा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई, जिसके बाद उनके जीवन, संघर्ष और समाज में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कस्तूरबा गांधी के आदर्शों को अपनाने और समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने पर बल दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. उमा सेन गुप्ता सहित व्याख्याता गोविंद झा, डॉ. शशिधर, मधु सिंह, अंजु शर्मा, शाहिदा खातून, बबिता कुमारी, ललिता कुमारी, प्रिया रानी, डोली कुमारी, मोनी ज्योति, नीलिमा झा, सुधीर कुमार, स्नेहा प्रसाद, शशि कुमार, रवि कुमार, राधा देवी, मंजु देवी और रुबी देवी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी कस्तूरबा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने सभी को राष्ट्रसेवा, त्याग और नारी सशक्तिकरण के महत्व का संदेश दिया।