गोमिया में लोन के नाम पर बड़ा ठगी कांड, 56 महिलाओं से करीब 46 लाख की धोखाधड़ी, दंपती फरार

Spread the love

गोमिया (बोकारो), झारखंड : गोमिया प्रखंड के सुदूरवर्ती चुट्टे पंचायत स्थित चुट्टे गांव में लोन दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। गांव के ही एक दंपती पर 56 महिलाओं के नाम पर करीब 46 लाख रुपये का लोन निकलवाकर राशि हड़पने का आरोप है। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।