रामगढ कैंट (झारखंड) : बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड: झारखंड के रामगढ़ में बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) के एचएएसपी यूनिट स्थित ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर (ओएचसी) में 15 अप्रैल 2026, बुधवार को रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन सैमफोर्ड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, रांची के सहयोग से किया गया।
शिविर में बीएफसीएल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कुल 104 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपनी भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को टी-शर्ट एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया, जिससे उन्हें अपनी सेहत की जानकारी प्राप्त हुई।
प्रबंधन की ओर से कहा गया कि रक्तदान जरूरतमंदों के जीवन को बचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है और यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है। नियमित रक्तदान से शरीर में नए रक्त के निर्माण को बढ़ावा मिलता है और हृदय स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।
इस आयोजन के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक लोगों को इस पुण्य कार्य से जोड़ने का संदेश दिया गया।