तालाब में डूबने से मां समेत दो बेटियों की मौत, बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

Spread the love

चतरा, झारखंड :   चतरा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत भोज्या गांव स्थित बड़का आहार में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में मां समेत दो बेटियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, खीरू यादव की पत्नी परवा देवी अपनी बेटियों गीता कुमारी (8 वर्ष) और मालती कुमारी (6 वर्ष) के साथ कपड़ा धोने तालाब गई थीं। इसी दौरान एक बच्ची फिसलकर गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में मां और दूसरी बेटी भी तालाब में उतर गईं, लेकिन गहराई और फिसलन के कारण तीनों डूब गईं।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव तालाब से बाहर निकाले गए।