झारखंड में लोकायुक्त नियुक्ति : न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता ने ली शपथ, राजभवन में आयोजित हुआ समारोह

Spread the love

नवनियुक्त लोकायुक्त को बधाई देते मुख्यमंत्री

रांची (झारखंड) : माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन, रांची में आयोजित एक गरिमामय समारोह में न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को झारखंड के लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी इस महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया के साक्षी बने।

शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत राज्यपाल संतोष गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नव नियुक्त लोकायुक्त को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री राधा कृष्ण किशोर एवं दीपिका पांडेय सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं न्यायिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह नियुक्ति झारखंड में सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।