रामगढ़ (झारखंड) :बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में ‘पीपुल फर्स्ट कल्चर’ के तहत अप्रैल माह में जन्मदिन वाले 153 कर्मचारियों के लिए सामूहिक जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया। “वन सेलिब्रेशन, मेनी स्माइल्स” थीम पर आधारित यह कार्यक्रम 30 अप्रैल 2026 को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
इस आयोजन में जीएफए एचएसपीए और रांची स्थित हेड ऑफिस के कर्मचारी भी शामिल हुए। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर इस विशेष अवसर को उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का आयोजन एचएएसपी कैंटीन, जीएफए कैंटीन और मुख्य कार्यालय परिसर में किया गया।
समारोह के दौरान विभागाध्यक्षों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और गरिमामयी बना दिया। इससे कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करना, टीम भावना को मजबूत करना और सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना था।
इस मौके पर केक काटा गया, शुभकामनाएं दी गईं और सभी जन्मदिन मनाने वाले कर्मचारियों को सामूहिक रूप से बधाई दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों की निष्ठा और मेहनत ही कंपनी की निरंतर प्रगति का आधार है।
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजन संगठन में आपसी सहयोग, विश्वास और पारिवारिक माहौल को मजबूत करते हैं। प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों को परिवार का हिस्सा बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।