रामगढ़ (झारखंड) : रविवार 3 मई 2026, दिन रविवार को गणिनाथ धर्मशाला, विकास नगर में मध्यदेशीय वैश्य समिति, रामगढ़ कैंट के अध्यक्ष पद के लिए सत्र 2026-29 का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रूपेश गुप्ता एवं सतीश गुप्ता उम्मीदवार थे। कुल 53 मतदाता थे और सभी 53 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद रूपेश गुप्ता को 32 मत एवं सतीश गुप्ता को 21 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार रूपेश गुप्ता 11 मतों के अंतर से विजयी घोषित हुए।
विजय के पश्चात रूपेश गुप्ता ने कहा कि वे समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलेंगे और समाज की उन्नति के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
चुनाव का संचालन मुख्य चुनाव आयुक्त नंद किशोर गुप्ता, सह चुनाव आयुक्त रामेश्वर प्रसाद एवं सुबोध गुप्ता द्वारा किया गया। पूरा चुनाव प्रक्रिया विवाद रहित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष गणेश प्रसाद गुप्ता, अनिल कुमार, डोमन प्रसाद गुप्ता सहित जितेंद्र प्रसाद, अशोक गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, देवेंद्र शरण, सुनील कुमार, सुरेश प्रसाद, श्रवण गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, रोबिन गुप्ता, गौतम गुप्ता, निशांत गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, रोहित गुप्ता, बबलू गुप्ता, मनोहर मधेशिया, विवेक मधेशिया, सीताराम मधेशिया, अशोक मधेशिया, कमलेश्वरी प्रसाद, मदन गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, बैजू गुप्ता, अजय गुप्ता, बजरंग गुप्ता, मनोज गुप्ता, आशीष शरण, कृष्ण गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।