
कुजू (रामगढ़), झारखंड : अग्रसेन डीएवी पब्लिक स्कूल, भरेच नगर में मंगलवार 5 मई 2026, मंगलवार को नए प्राचार्य के रूप में गंगा प्रसाद झा ने पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर विद्यालय के सेकेंड मैन श्री सुधीर मिश्र ने नवनियुक्त प्राचार्य को बुके प्रदान कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। मौके पर विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों ने भी पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया।
स्वागत समारोह के दौरान प्राचार्य श्री गंगा प्रसाद झा ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे सभी के सहयोग से विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने भविष्य में मिलजुलकर बेहतर कार्य करने की अपेक्षा भी जताई।