बरकाकाना (रामगढ़), झारखंड : दिनांक 6 मई 2026 को बरकाकाना स्थित गांधी मैदान दुर्गा मंडप में कांग्रेस नेता प्रशांत पासवान के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान के झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुन्ना पासवान को फूल-मालाओं से लादकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके प्रदेश सचिव बनने की खबर से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर देखी गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोंटी पासवान, कृष महतो, सुजल पाठक, तुषार सिंह, अनमोल प्रकाश पासवान, रोशन पासवान, आलोक महतो, आदर्श चौधरी, अनमोल यादव, चंद्रकांत प्रजापति, सनी हरि, नीतीश कुमार, अनिल ठाकुर, अभिषेक यादव, अमर तुरी, कमल शर्मा, ओम यादव, रक्षक कुमार, रुद्राक्ष कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि मुन्ना पासवान के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा तथा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।