रामगढ़ ( झारखण्ड ) : झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दीपक रोशन के व्यवहार न्यायालय रामगढ़ के आधिकारिक दौरे के दौरान जिला अधिवक्ता संघ, रामगढ़ के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया।
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति दीपक रोशन को बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं एवं मुवक्किलों को हो रही विभिन्न समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया।
कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव सीताराम, उपाध्यक्ष ऋषि महतो, कोषाध्यक्ष हरखनाथ महतो, संयुक्त सचिव शंभूनाथ प्रसाद सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।
इस दौरान प्रमोद कुमार सिंह, रंजन कुमार सिंह, महेंद्र महतो, दिरेश कुमार, सुरेश प्रसाद, मोइनुद्दीन आरफी, राजेंद्र महतो, झलक देव महतो, ओम प्रकाश सिन्हा, प्रकाश सिंह, दीपक रंजन, प्रवीण कुमार, नौशाद अहमद, सीमा चौधरी, मीनू कुमारी, जितेंद्र कुमार, अभिषेक दरद, चंद्रिका सिंह, अनुज सिन्हा, मनीष उपाध्याय, मुनेश्वर महतो, गोपाल महतो, जगत महतो, अनुज कुमार गुप्ता, रामजी, अभिनव कुमार, मोहन महतो, अरविंद कुमार, नौशाद आलम, बहादुर महतो, राजेश कुमार, सतीश पाठक, रोशन लाल, अघोरी विपिन बिहारी सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।