बकरीद को लेकर रामगढ़ पुलिस अलर्ट, पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल का आयोजन

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : आगामी बकरीद पर्व-2026 के मद्देनजर रामगढ़ जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को पुलिस केंद्र रामगढ़ में किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

मॉक ड्रिल में जिलाबल एवं झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP) कंपनी के जवानों ने हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान उपद्रवियों से निपटने, भीड़ नियंत्रण, आत्मरक्षा तथा संवेदनशील परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई से संबंधित विभिन्न पहलुओं का प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा जवानों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, स्वयं को सुरक्षित रखते हुए कानून-व्यवस्था कायम रखने तथा किसी भी स्थिति में संयम एवं सतर्कता बरतने को लेकर विस्तृत ब्रीफिंग दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।