पतरातू (रामगढ़), झारखंड : पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चोरी हुए एसी मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया एसी भी बरामद कर लिया गया है।
मामले को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, पतरातू ने पुलिस को सूचना दी थी कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से अज्ञात चोर द्वारा एसी चोरी कर लिया गया है। शिकायत के आधार पर पतरातू थाना में कांड संख्या 130/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने विकास कुमार उर्फ बौना (20 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया एसी बरामद किया गया। आरोपी पतरातू ब्लॉक कैंपस क्वार्टर क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।