विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान डाकघर रामगढ़ कैन्ट परिसर में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

Spread the love

रामगढ़ कैंट (झारखंड) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधान डाकघर रामगढ़ कैन्ट परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डाक निरीक्षक आशीष कुमार पांडेय ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य भी सुनिश्चित करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान डाकघर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधों की देखभाल का भी संकल्प लिया।

इस अवसर पर पोस्टमास्टर जाशिम खान, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय, सहायक डाकपाल रामेश्वर प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, अरजलाल महतो सहित कई डाक कर्मचारी उपस्थित रहे।