पतरातू (रामगढ़), झारखंड : पीटीपीएस क्षेत्र में मंगलवार को धरती आबा Birsa Munda की 126वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कटिया बस्ती के मुखिया सह भाजपा युवा नेता किशोर कुमार महतो ने की, जबकि संचालन पतरातू मंडल भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर ने किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुखिया सह भाजपा युवा नेता किशोर कुमार महतो ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ था। उनकी जयंती पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है। वे झारखंड के आदिवासी समाज के महान नेता, समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी थे।
उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आदिवासियों को संगठित कर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उनका प्रसिद्ध नारा “अबुआ दिशुम, अबुआ राज” आज भी आत्मसम्मान, स्वशासन और अधिकारों के संघर्ष का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने मात्र 25 वर्ष की आयु में वर्ष 1900 में शहादत दी, लेकिन उनके विचार और योगदान आज भी समाज को प्रेरित कर रहे हैं।
कार्यक्रम में रणधीर कपूर, रानी कुमार, शुभम कुमार, पीयूष कुमार, धनेश्वर महतो, बालेश्वर महतो, शुभम महतो, कैलाश महतो, जगदेव महतो, अनिल महतो, प्रीतम महतो, अनुराग कुमार, सूरज कुमार, सतीश कुमार, नीतीश कुमार, राजा राय, कार्तिक महतो, जगन्नाथ महतो, ललन सिंह, अजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।