1 जुलाई को मनेगी डॉ. वी.पी. केशरी की जयंती, रांची में होगा विचार-गोष्ठी का आयोजन

Spread the love

रांची, झारखंड :  झारखंड के प्रख्यात साहित्यकार, शिक्षाविद् एवं झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता डॉ. विशेश्वर प्रसाद केशरी की जयंती आगामी 1 जुलाई को मनाई जाएगी। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की ओर से रांची में जयंती समारोह एवं विचार-गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।