कुजू (रामगढ़), झारखंड : कुजू ओपी पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित अभियुक्तों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि लंबित मामलों के प्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान के दौरान मांडू-कुजू थाना कांड संख्या 135/2026 के प्राथमिकी अभियुक्त यशवंत राम, पिता स्वर्गीय शिष्टी प्रजापति, निवासी कहुआ बेड़ा तथा सुमन देवी, पिता स्वर्गीय गोवर्धन करमाली, निवासी अरगड्डा को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा मांडू-कुजू थाना कांड संख्या 137/2026 में अप्राथमिकी अभियुक्त समीर अंसारी, पिता हजरत अंसारी, निवासी बरकट्ठी, थाना मांडू-कुजू, जिला रामगढ़ (Jharkhand) को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे भी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
वहीं मांडू-कुजू थाना कांड संख्या 138/2026 में पॉक्सो एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त सूरज मुंडा, पिता मानफीर मुंडा, निवासी लकड़ी गेट, कुजू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
गिरफ्तारी अभियान में कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार रजक, सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार, महिला पुलिसकर्मी तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।