चितरपुर (रामगढ़), झारखंड : चितरपुर प्रखंड पेंशनर कल्याण समाज की आम बैठक रविवार को कन्या उच्च विद्यालय, सुकरीगड़ा लारी में आयोजित की गई। बैठक से पूर्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में उपस्थित पेंशनरों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने की। सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। इसके बाद चितरपुर प्रखंड पेंशनर कल्याण समाज के पुनर्गठन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
पुनर्गठन के तहत अध्यक्ष पद पर पन्नू रजक निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए दशैया प्रसाद एवं जगदीश प्रसाद का चयन सर्वसम्मति से किया गया। महासचिव पद के लिए रामानंदन प्रसाद सिंह का नाम छुन्नू साहू द्वारा प्रस्तावित किया गया, जिन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं उप सचिव पद पर जगदीश राम केवट एवं दशरथ राम का चयन किया गया।
इस अवसर पर पेंशनर कल्याण समाज के नए सदस्यों का जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष वृंदावन सिंह एवं संरक्षक दिलीप साहा ने माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष वृंदावन सिंह, छुन्नू साहू, संरक्षक दिलीप साहा, मननारायण सिंह, रामानंदन सिंह, दशैया प्रसाद, जगदीश केवट, मानकु धोबी, बसंत कुमार, पन्नू रजक, मानेश्वर महतो सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। अंत में जिला कोषाध्यक्ष छुन्नू साहू ने धन्यवाद ज्ञापन किया।